Tips for Selling Old Phone -पुराना फोन बेचने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगा नुकसान
(Contains)
Tips for Selling Old Phone
What to do before selling an old phone?
How do I clear my old phone to sell it?
Is it safe to sell your old phone?
Tips for Selling Old Phone में आज हम आपको पुराने फ़ोन को बेचते समय रखने वाली सावधानियों के बारे में बताएँगे | आजकल भारत में स्मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियां तेजी से नए नए फोन लॉन्च कर रही हैं। इसी कारण तकनीक की इस दुनिया में आज जो आपके हाथ में नया फोन है वह कल पुराना हो ही जाएगा और समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना भी जरूरी है। इसी कारण ज्यादातर युवा 1 से 2 साल में ही नया फोन खरीद लेते हैं और अपना पुराना फोन या तो किसी करीबी को दे देते हैं या फिर उसे बेच देते हैं। लेकिन फोन बेचने के बाद वह कुछ छोटी-छोटी जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं और बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। तो आइए जानते हैं उन्हीं जरूरी बातों के बारे में जिन्हें फोन बेचने से पहले ध्यान में रखना आवश्यक होता है।
फोन का डाटा बैकअप जरूर ले
फोन भेजने से पहले अपना डाटा बैकअप
लेना बहुत जरूरी है इससे आपका डाटा सुरक्षित भी रहेगा और लीक भी नहीं होगा। डाटा बैकअप
लेने के लिए आपको सेटिंग्स में जाकर बैकअप ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका
पूरा डाटा आपके गूगल अकाउंट पर अपने आप सेव हो जाएगा। साथ ही अपने कांटेक्ट्स को भी
अपने गूगल अकाउंट से सिंक कर ले। इससे आपको यह फायदा भी मिलेगा कि जब आप नए फोन में
अपना अकाउंट लॉगइन करोगे तो आपका डाटा आपको फिर से सुरक्षित मिल जाएगा। इसके बाद अपने
गूगल अकाउंट को अपने फोन से लॉगआउट कर लें।
How to Sell Your Android Phone Safely
फोन के सभी पासवर्ड डिलीट कर दें
फोन बेचने से पहले अपने सभी पासवर्ड
डिलीट करना बहुत जरूरी है। आपको अपने फोन के सभी ब्राउज़र में जाकर सभी सेव पासवर्ड
को डिलीट करना होगा। इससे आपका पर्सनल डाटा गलत हाथों में जाने से भी बच जाएगा। सेव
पासवर्ड को डिलीट करने के लिए आपको ब्राउज़र की प्रोफाइल में जाकर सेव पासवर्ड के ऑप्शन
पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वे सभी सेव पासवर्ड डिलीट हो जाएंगे जो आपने किसी भी
वेबसाइट पर यूज़ किया होगा। इसके साथ ही अपने स्क्रीन लॉक को भी जरूर हटा दें।
Also Read
फोन को फैक्टरी रिसेट जरूर करें
अपना पुराना स्मार्टफोन भेजने से पहले
आपको अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और टि्वटर से अपनी लॉगिन
आईडी को लॉगआउट जरूर कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो उनका गलत उपयोग हो सकता
है। इसके बाद फोन को फैक्ट्री रिसेट जरूर कर ले। फैक्ट्री रिसेट करने के लिए सेटिंग
में जाकर बैकअप एंड रिसेट के ऑप्शन में आपको रिसेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके
बाद आपका सारा डाटा डिलीट हो जाएगा। इसके अलावा आपको यह भी ध्यान देना होगा कि फोन
में कोई सिम या एसडी कार्ड ना रह जाए।
Selling a used phone
फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी बेच सकते हैं
आजकल OLX और Quikr जैसे वेबसाइट का
चलन भी काफी बढ़ गया है। यहां आपको अपने फोन की सही प्राइस मिल सकती है। अगर आपको यह
मनचाही कीमत मिल रही है तो फोन को बेच डाले। इसके अलावा आपके पास कई ई-कॉमर्स वेबसाइट
पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलते हैं जहां आप अपना पुराना फोन बेचकर नया फोन खरीद सकते हैं।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर फोन बेचने से पहले अन्य वेबसाइट पर भी कीमतों के बारे में जान
लेना चाहिए।
Selling your old smartphone, Follow these essential steps
अन्य जरूरी बातें जो फायदेमंद हो सकती है
अपना फोन बेचते समय फोन के साथ अन्य जरूरी चीजें जैसे एक्सेसरीज, फोन का बिल, बॉक्स और इयरफोंस भी जरूर दें। इससे फोन की अच्छी कीमत मिलने की संभावना बढ़ जाती है। और फोन का बिल साथ में देने से फोन खरीदने वाले पर आपकी अच्छी छवि बनती है।
Tips for Selling old phone के जरिये हमारा मकसद था आपको पुराने फ़ोन को बेचते समय रखने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराना | इस छोटी छोटी बातो का ध्यान रख कर आप सुरक्षित तरीके से पुराने फ़ोन को बेच सकते है |






0 Comments
If you have any doubts or queries, feel free to contact us